पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोविंद गुरु कॉलेज में व्यक्तित्व विकास शिविर

गोविंद गुरु कॉलेज में व्यक्तित्व विकास शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. श्री गोविंद गुरु कॉलेज में कॅरियर गाइडेंस सेल और एनएसएस की ओर से अभिविन्यास शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता कोषाधिकारी सोहनलाल कठात थे। कठात ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता पाने के लिए लक्ष्य के अनुरूप योजना बनाकर आवश्यक परिश्रम नियमित रूप से करना ही सफलता की कुंजी है। कठात ने महापुरुषों के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को बताते हुए विद्यार्थियों की अपनी योग्यता, रुचि, क्षमता, दक्षता और आवश्यकता के अनुरूप छोटे-छोटे लक्ष्यों के माध्यम से बड़े लक्ष्य को अर्जित करने का आह्वान किया। प्रारंभ में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दर्शन अछपाल ने अतिथि का स्वागत किया। कठात ने केवल अंधी मेहनत से सफलता के सोपान को पार करना संभव नहीं होगा। कॅरिअर गाइडेंस सेल की प्रभारी डाॅ. सीमा भूपेंद्र ने अध्ययन को आदत बनाने के साथ स्वयं का कौशल विकसित करने पर बल दिया। इस अवसर पर डाॅ. रामरज सिंह, डाॅ. भूपेंद्र शर्मा, डाॅ. वंदना बरमेचा, डाॅ. अनुपम भटनागर, प्रो.केबी एस राठौड़, डाॅ. शफकत राना उपस्थित थे।