चित्रकला प्रतियोगिता में छाए बच्चे
बांसवाड़ा| अंकुरसीसै स्कूल में गुरुवार को विधिक चेतना शिविर के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बच्चों ने बाल विवाह एक अभिशाप, कन्या भ्रूण हत्या एक अपराध, सड़क सुरक्षा, नारी शक्ति, वन और पर्यावरण से जुड़े चित्र बनाए। साथ ही प्रकृति के संरक्षण के चित्र बनाकर सुरक्षा करने का भी संदेश दिया। स्पर्धा में प्रथम हेमिनी शर्मा, द्वितीय रिद्धि पंचाल और तृतीय मोहम्मद अली रहे। संस्थाप्रधान डाॅ. रक्षा सराफ ने बच्चों को सभी सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी।