शहर के वार्ड नंबर 26, 27, 28, 29 और 30
शहर के वार्ड नंबर 26, 27, 28, 29 और 30 के नागरिक खुद बनाए अपना घोषणा-पत्र और बन सके स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी, इसी उद्देश्य को लेकर क्षेत्रवासियों के सवालों के जवाब के लिए दैनिक भास्कर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अफसरों को एक मंच पर लाकर आपसे करा रहा है रूबरू, ताकि आपके वार्ड में आपकी बात सुनी जा सके। दैनिक भास्कर की ओर से उपरोक्त 5 वार्डों के नागरिकों के लिए शनिवार दोपहर 3 बजे वागड़श्री कॉलेज में रूबरू कार्यक्रम रखा गया है। इसमें क्षेत्रवासी पहुंचकर अपने विचार साझा कर सकते हैं, ताकि आगामी नगर परिषद चुनाव के लिए एक बेहतर घोषणा-पत्र तैयार हो सके और हम सब मिलकर बांसवाड़ा को एक साफ-सुथरा शहर बना सकें। इसमें पार्षद से लेकर हर उम्र के प्रबुद्धजन आमंत्रित हैं।
वार्ड 26 से 30 के लिए रूबरू कार्यक्रम कल