पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड 21 से 25 के लिए रूबरू कार्यक्रम आज

वार्ड 21 से 25 के लिए रूबरू कार्यक्रम आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर की ओर से शहर के 5 वार्डों के नागरिकों के लिए शुक्रवार दोपहर में रूबरू कार्यक्रम रखा गया है। वार्ड नंबर 19 के ब्रिलियंट एकेडमी स्कूल कैंपस, कालिका माता क्षेत्र में वार्ड 21, 22, 23, 24 और 25 के लिए शुक्रवार को दोपहर 3 बजे इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें तेजाजी चौराहा, रामपोल दरवाजा, कलाल समाज का नोहरा, पृथ्वीगंज मस्जिद, चेतक कॉम्पलैक्स, श्रीराम कॉलोनी, सरगडावाड़ा, अब्दुल्ला पीर, इंदिरा कॉलोनी, केवलपुरा, कल्याणधाम चौक, राजतालाब, राधाकृष्ण मंदिर, कालिकामाता स्कूल, शेर विलास, सुजानेश्वर महादेव सरीखे इलाकों के नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। इसमें क्षेत्रवासी अपने वार्ड-अपने शहर के सौंदर्य को लेकर सुझाव देंगे। इस आयोजन में पांचों वार्डों के क्षेत्रीय पार्षद समेत जनप्रतिनिधि भी भागीदारी निभाएंगे। वे जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप शहर को साफ-सुथरा बनाए जाने और रखने के संदर्भ में अपने सारगर्भित विचार साझा करेंगे। इस आयोजन के जरिए भास्कर का प्रयास सभी जिम्मेदारों को एक मंच पर लाना है। ताकि नगर परिषद चुनाव से पहले ही सभी वार्डों की समस्या सामने आए। वार्डों की जरूरत तय हो। उसी आधार पर आगामी चुनाव के घोषणा पत्र में प्रत्येक वार्ड के मुद्दे शामिल किए जाए। रूबरू कार्यक्रम के माध्यम से हर वार्ड को स्मार्ट वार्ड बनाने के लिए बेहतर सुझाव एकत्र किए जा रहे हैं। यही मौका है कि जब वार्ड का हर व्यक्ति अपना बेहतर सुझाव दे सकता है। ताकि उसी के आधार पर वार्ड का घोषणा पत्र तैयार हो सके। बांसवाड़ा एक स्मार्ट सिटी बन सके।