नवरात्रि को लेकर समिति बनाई
बांसवाड़ा| नवयुवकमंडल सेक्टर 3 खांदू कॉलोनी की बैठक अंबा माताजी मंदिर में हुई। मंडल द्वारा नवरात्रि व्यवस्था को लेकर समिति बनाई गई। समिति में अध्यक्ष देवेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष सचिन व्यास, कोषाध्यक्ष शरद व्यास, संरक्षक पर्वतसिंह राठौड़, सदस्य अतुल जोशी, हितेश सोनी, विष्णु शर्मा, हरीश शर्मा, सतीश शर्मा खिलेश सोनी को बनाया गया।