पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा पर करोड़ों का कर्जा बढ़ा, विभाग मौन

मनरेगा पर करोड़ों का कर्जा बढ़ा, विभाग मौन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महात्मागांधी नरेगा योजना में करोड़ों रुपए होने के देनदारी बकाया है। बांसवाड़ा जिले में लगभग एक अरब से ज्यादा रुपए की देनदारी बाकी है। जिले के ठेकेदारों और श्रमिकों से मनरेगा में काम करवा लिया, लेकिन उनका भुगतान बकाया है।

इस बात का खुलासा तब हुआ, जब ग्रामीण विकास विभाग के शासन सचिव राजीवसिंह ठाकुर ने बांसवाड़ा सहित सात अन्य जिलों के अफसरों को कड़ा पत्र लिखते हुए तुरंत कार्रवाई करने को कहा। मनरेगा योजना के तहत सत्र 2013-14 में 54 करोड़ 62 लाख रुपए की राशि सामग्री और श्रमिक मद में बकाया चल रहीं है। साथ ही चालू वित्तीय सत्र में भी अब तक की बकाया भुगतान की राशि 50 करोड़ 98 लाख रुपए की हो गई है। दोनों तरह की राशि का भुगतान अब तक नहीं हो रहा है। जबकि मनरेगा के एकाउंट में से अरबों की रुपए की राशि का फंड मौजूद है। फिर भी भुगतान में देरी स्थानीय मनरेगा योजना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर रही है। यही हालत बांसवाड़ा-डूंगरपुर सहित नागौर, अजमेर, बाड़मेर, जोधपुर, करौली, हनुमानगढ़ की है। जहां के अफसरों को भी पत्र लिखे गए हैं। आगेक्या : शासनसचिव ने हिदायत देते हुए 19 सितंबर तक भुगतान करने को कहा है। अब तक हुई देरी के कारणों को ढूंढ कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। हालांकि फिलहाल भुगतान होने की संभावना नजर नहीं आती है। इसमें जिला परिषद सवालों के घेरे में है, क्योंकि कार्रवाई होगी या नहीं, यह अभी अनिश्चित है।

2356 बिल सामग्री के बकाया

शासन सचिव ठाकुर ने अपने पत्र में बताया है कि बांसवाड़ा जिले में 2356 बिल सामग्री मद के ऐसे हैं, जो पेडिंग पड़े हुए हैं। इन बिलों को लेकर तो जिला परिषद की ओर से कार्रवाई की गई है और ही इस संबंध में पूछा गया है। स्थानीय इंचार्ज मनरेगा डीके वर्मा ने बताया कि मूल पत्र की कॉपी सभी को भेजकर जानकारी मांगी गई है। हालांकि हालांकि पहले भी बीडीओ को नोटिस देकर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

वजह क्या - सामग्री के बिल पंचायत समितियों से

सामग्री और श्रम मद के बिलों का भुगतान पंचायत समिति से होता है। इसके पहले संबंधित मस्टररोल या फर्म की ओर से बिल प्रस्तुत किया जाता है, लेकिन भ्रष्टाचार की वजह से सही समय पर बिल पास नहीं होते है। यही वजह होती है कि जिला परिषद के मनरेगा में करोड़ों रुपए का भुगतान बकाया होना दर्शाता है। सवाल यही है कि आखिर पंचायत सम