मेडिकल कैम्प में हुई जांच
बांसवाड़ा| बिलिवर्सचर्च ऑफ इंडिया की ओर से संचालित ब्रिज ऑफ हॉप प्रोजेक्ट चीब के तहत सांगवा में मेडिकल कैम्प आयोजित किया गया। प्रोजेक्ट के मैनेजर अनिल निनामा ने बताया कि कैम्प में डॉ. अमानुल्ला ने 90 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बच्चों को दवा भी दी गई। मुख्य अतिथि फादर हीरालाल मईडा थे। मुकेश गरासिया, वीरेंद्र डोडियार मौजुद थे।