- Hindi News
- सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं सजवानिया में होगी
सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं सजवानिया में होगी
बांसवाड़ा| शिक्षाविभाग प्रारंभिक की जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सजवानिया बारी में आयोजित की जाएगी। डीईओ पुष्पेंद्र पंड्या ने बताया कि एथलेटिक्स की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं रियल किड्स स्कूल बोरी में आयोजित की जाएगी। शारीरिक प्रभारी नरेंद्र पंडित ने बताया कि एथलेटिक्स की स्पर्धाएं 29 से 1 अक्टूबर तक होगी और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं 9 से 11 अक्टूबर को होगी। दूसरी ओर साहित्यिक कार्यक्रम में हिंदी कविता, अंग्रेजी कविता, हिंदी निबंध, वाद विवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में विचित्र वेशभूषा, एकाभिनय, एकल नृत्य, समूह नृत्य, लोकनृत्य, सुगम संगीत, समूह गीत का आयोजन होगा।