बांसवाड़ा| शिक्षकसंघ सियाराम का प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन 22 सितंबर से जयपुर के उद्योग मैदान में प्रारंभ होगा। जिलाध्यक्ष ललित आर पाटीदार ने उपाध्याय पार्क में बैठक कर बताया कि एकीकरण, समानीकरण,
शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के खिलाफ मंत्रियों और एसीएस के बोल को लेकर यह आयोजन किया जा रहा है।
मंत्री कुबेर पाटीदार ने बताया कि जयपुर जाने के लिए रणनीति तय की गई है। बैठक में शिक्षक समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। अनिल व्यास, महिपाल भूता, प्रवीण पटेल, दीपचंद जैन मौजूद थे।