- Hindi News
- 15 दिन से भीमपुर का बीएसएनएल एक्सचेंज की सेवा ठप
15 दिन से भीमपुर का बीएसएनएल एक्सचेंज की सेवा ठप
चिड़ियावासा| बांसवाड़ा-उदयपुरमार्ग पर बीएसएनएल का भीमपुर एक्सचेंज पिछले 15 दिनों से बंद है। ऐसे में बेसिक और मोबाइल सेवाएं बाधित हो रही है। बीएसएनएल की सेवा बंद होने से विद्यार्थी, व्यापारी, चिकित्साकर्मी आदि को कई प्रकार की परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत विभाग को की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गांव के विमल जैन, सुनिल शर्मा, पीयूष जैन, अभिषेक जैन, नितिन, कैलाश आदि ने बीएसएनएल सेवाबंद होने पर रोष जताया। उपभाेक्ताओं ने शीघ्र संचार सेवाएं सुचारू नहीं करने पर आंदोलन करने और हाईवे जाम करने की चेतावनी दी।