विद्यानिकेतन स्कूल में मातृ सम्मेलन
बागीदौरा| विद्यानिकेतन मावि में गुरुवार को मातृ शक्ति सम्मेलन जयंत द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। मुख्य वक्ता विजयानंद विभाग प्रचारक बांसवाड़ा अध्यक्षता मोनिका प्रणामी ने की। अतिथियों ने कहा कि व्यक्ति शिक्षा संस्कारों के माध्यम से सामान्य नर से नारायण स्वरूप बन सकता है। माताओं से आह्वान किया कि स्वयं शिक्षित संस्कारवान होकर अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं। कार्यक्रम का संचालन विठ्ठल बुनकर ने किया आभार कल्पेश ठाकुर ने जताया। विद्यानिकेतन उमावि छींच में मातृ सम्मेलन कुरी देवी की अध्यक्षता, मुख्य वक्ता वंदना जोशी विशिष्ट अतिथि नारेंग चौहान थे। अतिथियों का स्वागत गौमती शंकर पंड्या ने किया। संचालन भावना भट्ट ने किया आभार चेतना ने व्यक्त किया।