आठ माह की रुकी तनख्वाह अब मिलेगी
बांसवाड़ा। साक्षरताविभाग में 8 माह से प्रेरकों काे मानदेय नहीं मिल रहा था, जो बुधवार को जारी कर दिया गया है। जिला साक्षरता अधिकारी ललित कमाल ने बताया कि निदेशालय की ओर से बजट मिलने पर बांसवाड़ा में 306 प्रेरकों को प्रति माह 2 हजार रुपए के हिसाब से 8 महीनों की राशि जारी की है। जो ग्राम पंचायतों के खातों में जमा कराई है। जिसका भुगतान अब किया जाएगा।