भाजपा अजा मोर्चा की बैठक आज
बांसवाड़ा। पंडितदीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक गुरुवार को रखी गई है। मोर्चा जिलाध्यक्ष देवीलाल यादव ने बताया कि बैठक दो बजे पार्टी कार्यालय में होगी। बैठक में सामाजिक समरसता और एकात्म मानववाद पर गोष्ठी की जाएगी। इसमें मोर्चा के सदस्यों पदाधिकारियों को बुलाया गया है।