- Hindi News
- जनजाति उत्सव फरवरी में, भाग लेने के लिए आवेदन मांगे
जनजाति उत्सव फरवरी में, भाग लेने के लिए आवेदन मांगे
बांसवाड़ा| जनजातिकार्य मंत्रालय की ओर से नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल में भाग लेने के लिए आवेदन मांगे गए है। आयोजन अगले साल फरवरी के दूसरे सप्ताह में होगा। माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध और प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर के निदेशक ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक जनजाति कलाकार, कलाकार समूह (दल), जनजाति खिलाड़ी, पारंपरिक वनस्पति से इलाज करने वाले गुणीजन, जनजाति कला विशेषज्ञ आदि अपना आवेदन बायोडाटा, फोटोग्राफ और अनुभव सहित 20 दिसंबर तक माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, अशोक नगर, उदयपुर में भिजवा सकते है। इसकी अधिक जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।