पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैसला करने वाले कोर कमेटी के अधिकांश सदस्य नहीं आए

फैसला करने वाले कोर कमेटी के अधिकांश सदस्य नहीं आए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंडअधिकारी रुक्मिणी रियार के चैंबर में शुक्रवार को आयोजित होने वाली कोर कमेटी की बैठक सदस्यों को बैठक संबंधी पत्र नहीं मिलने से नहीं हो पाई। वहीं परमाणु बिजली घर के लिए भूमि अवाप्ति का मसला 12 दिनों के लिए टल गया है।

सुबह बैठक में तय समय के अनुसार करीब 11 बजे न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के चीफ प्रोजेक्ट इंजीनियर रंजय शरण, लाइजन ऑफिसर एवं सेवानिवृत्त पुलिस उपअधीक्षक शांतिलाल चौबीसा एसडीओ के चैंबर में पहुंचे। जहां कोर कमेटी के कुछ सदस्य धनराज मईड़ा बारी, जनक कुमार, नरसिंह, रामलाल, मगनलाल, विजेंद्र, नाथूलाल आदि आए थे। लेकिन कोरम पूरा नहीं होने पर बैठक नहीं होने की बात कहने पर बाद में वे भी बैठक से यह कह कर उठकर चले गए कि सभी 21 सदस्यों को लिखित में सूचना नहीं दी गई थी। बाद में ये तय किया गया कि अब कोर कमेटी की बैठक 24 दिसंबर 2014 को एसडीएम कार्यालय में सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।