पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अाम रास्ते पर की पार्किंग तो वाहन होगा जब्त

अाम रास्ते पर की पार्किंग तो वाहन होगा जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| आमरास्ते में वाहन काे पार्क करने पर कार्रवाई होगी। चाहे वह घर को जोड़ने वाली गली क्यों हो। अब वाहनों को तय पार्किंग स्थल पर ही रखना होगा। पुलिस इसके लिए योजना बना रही है। इस नियम को जल्द लागू किया जा सकता है। शहर में पिछले दिनों वाहनों की हुई तोड़फोड़ की घटना के बाद अब पुलिस भी सक्रियता दिखा रही है। शहर कोतवाल गोपीचंद मीणा ने बताया कि कांच तोड़ने की वारदातों के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जूटी हुई है। पुलिस प्रशासन इस संबंध में कार्रवाई को लेकर नगर परिषद से भी विचार विमर्श कर घरों के बाहर गली-मोहल्लों में नो पार्किंग में खड़े वाहनों को उठाने की कार्रवाई करेगा। जिसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ तो इसकी रिपोर्ट डीटीओ में पेश की जाएगी। जिसके बाद कोर्ट में कार्रवाई होगी। वहीं मीणा के अनुसार शहर के कुछ संगठनों भी कोतवाली मे संपर्ककर इस नियम में सहयोग करने की बात कहीं है।