पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चालक को डराकर चुराए अनाज के कट्टे

चालक को डराकर चुराए अनाज के कट्टे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दानपुर| आड़ीभीतगांव में गुरुवार को एक युवक काे डराकर कुछ बदमाश वाहन में से अनाज के कट्टे चुराकर ले गए। जानकारी के अनुसार घोड़ी तेजपुर निवासी धुलजी यादव गुरुवार की शाम को कुछ अनाज के कट्टे लेकर जा रहा था। इस दौरान करीब 7.30 बजे कुछ खराबी आने पर उसने गाड़ी रोकी। तभी अचानक 4-5 बदमाश आए और धमकाकर अनाज के 6-7 कट्टे उतार कर ले गए। जिसके बाद युवक ने अगले दिन नापला चौकी में इसकी सूचना दी।