माही पूर्व छात्रा परिषद का स्नेह मिलन
बांसवाड़ा। हरिदेवजोशी कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को माही पूर्व छात्रा परिषद का स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मौजूद सभी पूर्व छात्राओं ने परिचय देते हुए अपनी उपलब्धियां बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एसके सांखला ने ने की। कार्यक्रम में किरण चरपोटा, प्रमिला पारगी, नीति भट्ट, मीनू पंड्या, डॉ. शिप्रा राठौड़, रक्षा निनामा, डॉ. आशा मेहता, डॉ. प्रतिमा शास्त्री मौजूद थी।