पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेगा ट्रेड फेयर में जमा खरीदारी का रंग

मेगा ट्रेड फेयर में जमा खरीदारी का रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। दैनिक भास्कर के मेगा ट्रेड फेयर के दूसरे दिन खरीदारों की भीड़ रही। शुक्रवार के फेयर का आगाज अतिथि तिरुपति डवलपर्स के मनोज अग्रवाल, नक्षत्र मॉल के मनोज माथुर, आनंद एंड आनंद डवलपर्स के आनंद बोहरा, तैयब मोटर्स के डॉ. मुन्नवर हुसैन और ड्रीम होम बिल्डर्स के अमित जैन ने गजानन का अभिषेक से किया। साथ ही स्टॉल आदि का निरीक्षण किया गया।
दैनिक भास्कर की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मेले में करीब 100 दुकानें संचालित हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के कपड़े, खान पान की दुकानों के साथ ही बच्चों के खेलकूद के सामान आदि लोगों की पसंद बने हुए हैं। वहीं, मेले में बच्चों के खेलने की व्यवस्था भी की गई है।

(कॉलेज मैदान में भास्कर के मेगा ट्रेड फेयर में गणेशजी की पूजा करते डेवलपर्स।)