पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटा
बांसवाड़ा। डायलाबरोड पर कुछ पुलिसवालों ने एक युवक को रोककर मारपीट की। पीड़ित युवक पृथ्वीगंज निवासी जयेंद्र पुत्र भूराजी खेरावत ने बताया कि चेक पोस्ट के पास दो पुलिसवालों ने बाइक रोकी और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद जयेंद्र वहां से कोतवाली पहुंचा और सीआई गोपीचंद मीणा को घटना से अवगत कराया। दूसरी ओर, खड़ियों का पाड़ा निवासी हीरालाल ने मोहन कलाल पर घर ें घुस मारपीट करने का केस दर्ज कराया है।