- Hindi News
- काव्य पाठ में गोविंद गुरु कॉलेज राज्य स्तर पर प्रथम
काव्य पाठ में गोविंद गुरु कॉलेज राज्य स्तर पर प्रथम
बांसवाड़ा| श्रीगोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय के छात्र आसिफ खान ने राज्य स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. दर्शन अछपाल ने बताया कि राजकीय कन्या महाविद्यालय अजमेर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता में आसिफ खान ने \\\"कब्र के आगोश में सो जाती है मां, तब सुकून पाती हैं मां। मां पर कविता प्रस्तुत करते हुए आसिफ ने राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इस अवसर पर प्रभारी वंदना बरमेचा, किरण पुनिया, आदि उपस्थित थे।