पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज सम्मानित होगी जिले की बेटियां

आज सम्मानित होगी जिले की बेटियां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| शिक्षाविभाग माध्यमिक में बोर्ड कक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली बालिकाएं शुक्रवार को सम्मानित की जाएगी। इन्हें गार्गी पुरस्कार दिया जाएगा। बांसवाड़ा जिले में 342 बालिकाओं को जिले की चार पंचायत समितियों में होने वाले समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

डीईओ प्रेमजी पाटीदार ने बताया कि बांसवाड़ा उपखंड क्षेत्र का कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे रंगमंच सभागार में किया जाएगा। वहीं बालिका प्रोत्साहन के रूप में 12वीं की 75 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल करने वाली बालिकाओं को 5 हजार रुपए प्रति बालिका के हिसाब से 195 बालिकाएं लाभांवित होगी। इसी तरह से इंदिरा प्रियदर्शिनी अवाॅर्ड के रूप में 13 छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...