पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नीलम नगर में कृषि उपकरण की दुकान से हजारों का माल पार

नीलम नगर में कृषि उपकरण की दुकान से हजारों का माल पार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। नीलम नगर में बुधवार रात एक कृषि उपकरण बनाने की फर्म के ताले तोड़ चोरों ने हजारों का माल चुरा लिया। वारदात का पता गुरुवार सुबह एक व्यक्ति के दुकान का शटर खुला हुआ देखने के बाद लगा। इस पर उसने दुकान मालिक महेश लबाना को सूचना दी।

खबर मिलते ही वह मौके पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इस पर महेश ने इसकी सूचना खांदू पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने आकर मौका मुअायना किया। महेश ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बदमाश दुकान से कॉपर की लीड, लोहे का समान चुरा ले गए। महेश ने बताया कि वारदात से उनकी दुकान में 10 हजार से ज्यादा का नुकसान हुआ है। इससे पहले भी चोरों ने पास ही से एक बाइक चुरा ली थी। पिछले कुछ समय से बदमाश नीलम नगर में आए दिन किसी किसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

मुख्य मार्ग पर नहीं है रोशनी के इंतजाम

नीलमनगर के बाशिंदों ने बताया कि दाहोद रोड से कॉलोनी की ओर रहे मुख्य मार्ग पर रोडलाइट के पुख्ता बंदोबस्त नहीं हैं। अधिकांश लाइटें लंबे समय से बंद है, जबकि मुख्य मार्ग के पास से ही नहर गुजर रही है। ऐसे में रात को राहगीरों के नहर में गिरने का डर भी बना रहता है। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

नीलम नगर में कृषि उपकरण बनाने वाली फर्म में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।


खबरें और भी हैं...