पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चोरी हुई ट्रक का सुराग नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| करीब22 दिन पहले 17 जनवरी को राजतालाब तेजाजी मंदिर के पास खड़ा ट्रक चोरी हो गया था। जिसका अब तक सुराग नहीं लगा है। चोरी को लेकर कोतवाली में प्रकरण दर्ज कराया गया है।

इसी मामले को लेकर गुरुवार को ट्रक मालिक मोहम्मद शाफिक ने एसपी को परिवाद देकर बताया कि ट्रक चोरी होने के बाद घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगी है। जिस कंपनी में ट्रक को लगा रखा था, उस कंपनी ने एक तरह से कांट्रेक्ट खत्म कर दिया है। अब आय का अन्य साधन भी नहीं है। दूसरी ओर चोरी की जांच तत्कालीन राजतालाब चौकीप्रभारी नारायणसिंह के पास थी। हाल ही में उनका तबादला हो गया है। इनकी जगह पर एएसआई भानुप्रतापसिंह को लगाया है। अब इसकी छानबीन भानुप्रताप द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में ज्वाॅइन किया है। प्रयास यही है कि ट्रक चोरी के प्रकरण को जल्द ही सुलझा कर चोराें को पकड़ जाए। इसके साथ ही मोहम्मद शाफिक ने आशंका व्यक्त की है कि ट्रक संभवत: मध्यप्रदेश ले जाया गया होगा।

खबरें और भी हैं...