मदार कॉलोनी में मकान के बाहर से कार चोरी
बांसवाड़ा| मदारकॉलोनी में रविवार रात मकान के बाहर पार्क की गई टवेरा कार चोरी हो गई। सुबह जब कार मालिक अमजद खां की नजर कार पार्क की जगह पर पड़ी तो उन्हें कार नहीं दिखी। इस पर उन्होंने आसपास तलाशा, लेकिन कार नहीं मिली। जिस पर उन्होंने कोतवाली में कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।