पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब ग्राम पंचायत स्तर पर दी जाएगी मनरेगा पेंशन की राशि

अब ग्राम पंचायत स्तर पर दी जाएगी मनरेगा पेंशन की राशि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तलवाड़ा। दीबांसवाड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के सानिध्य में पंचायत समिति तलवाड़ा की ग्राम पंचायत कुशलपुरा में आयोजित 7 दिवसीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण शिविर में दूसरे दिन तक बीसी के माध्यम से 38 पेंशनधारियों को पेंशन की राशि दी गई। साथ ही नए खाते खोलने के 80 फार्म जमा हुए।तलवाड़ा ब्रांच के अशोक पंचोरी ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां उदयपुर के आलोक भटनागर द्वारा किसानों को रुपे कार्ड राशि वितरण कर प्रोत्साहित किया गया। शिविर का अवलोकन उपखंड अधिकारी अंशदीप ने किया। पैक्स बैंक अधिकारी गुप्ता, नोडल अधिकारी आशीष गुप्ता ने सोफ्टवेयर संबंधित जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...