युवा नेतृत्व-विकास प्रशिक्षण शिविर
बांसवाड़ा| नेहरूयुवा केंद्र की ओर से तीन दिवसीय युवा नेतृत्व और सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को समापन किया गया। केंद्र के विनेाद शुक्ला ने बताया कि इसमें 11 पंचायत समितियों के 40 युवाओं ने भाग लिया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गोपाल पंड्या ने बतौर मुख्य अतिथि बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल अत्याचार को लेकर कानून की जानकारी दी। प्रचार प्रसार अधिकारी सुरेश चौधरी ने जनसंख्या, परिवार कल्याण के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन गणेशनाथ रावल और प्रवीण भोई ने किया।