पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र से पहले सिर्फ पेचवर्क उसमें भी क्वालिटी पर शक

नवरात्र से पहले सिर्फ पेचवर्क उसमें भी क्वालिटी पर शक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। शहर की सड़कों की हालत फिलहाल सुधरने की कोई सूरत नजर नहीं आती। बारिश का भी बहाना नहीं रहा, पर काम कोई नहीं करना चाहता। जनता परेशान होती रहे। नवरात्र के पहले सिर्फ पेचवर्क किए जाने हैं और उसमें भी ठेकेदार फर्म को आस के मुताबिक कॉन्टेक्ट नहीं मिला, दर भी गिर गई, जिसका असर क्वालिटी पर पड़ेगा।
सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों पर पेचवर्क करवाने के लिए निकाले गए टेंडर बीएसआर दर से भी काफी कम दरों पर खुले। निर्धारित प्रक्रिया के तहत डब्ल्यूबीएम पेच के टेंडर 48 प्रतिशत कम दर पर और डामर के पेचवर्क 37 प्रतिशत कम दर पर खुले।
बांसवाड़ा सब डिवीजन कार्यालय में कुल सात सड़कों के पेचवर्क के काम 39 लाख 60 हजार रुपए लागत के और डामर पेचवर्क के 25 काम 106 लाख 50 हजार रुपए लागत के हैं।
जहां मौजूदा समय में शहरी और ग्रामीण सड़कें सरकार आपके द्वार अभियान पूरा होने के बावजूद बदहाल हैं, जिनसे वाहन लेकर और पैदल तक चलना दूभर हो चुका है।

अब जब नवरात्र के पहले सिर्फ पेचवर्क किए जाने हैं और इसके लिए टेंडर काफी कम दरों पर खुलने से सड़कों के हाल में सुधार होने की आस बहुत ही कम है।

2. डामरपेचवर्क के कामों में 7 प्रतिशत राशि बिक्रीकर, आयकर और रॉयल्टी की होती है, जो नोन रिफंडेबल है। वहीं, 10 प्रतिशत सिक्योरिटी मनी को मिलाकर योग 54 प्रतिशत होता है। शेष रही 46 प्रतिशत राशि से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर डामर से कैसे पेच वर्क होंगे, इसका अंदाजा सहजता से लगाया सकता है।

ऐसे समझें सड़कों के टेंडर का सच : 1. डब्ल्यूबीएमपेचवर्क के टेंडर 48 प्रतिशत कम दर पर हुए हैं। जिसमें से 7 प्रतिशत बिक्रीकर, आयकर और रॉयल्टी के अदा करने हैं। वहीं, 10 प्रतिशत राशि सिक्योरिटी मनी होती है। जब 48, 7 और 10 प्रतिशत को जोड़ेंगे तो 65 प्रतिशत योग आएगा तो बची शेष 35 प्रतिशत राशि से होने वाले सड़क निर्माण की गुणवत्ता कैसी रहेगी ये बात सभी को समझ में आती है।

इन पहलुओं पर भी गौर करें

-डीजल का रेट 62 रुपएली.।

- लेबर 250-300 रुपए दिन।

- डामर 52 हजार रुपए प्रतिटन अर्थात 52 रुपए प्रति किलो।

- क्रेशर गिट्टी 6 हजार रुपए प्रति चार सौ फीट ट्रक।

- उदयपुर-भींडर की 6 एमएम गिट्टी 8 सौ रुपए प्रतिटन।

सिंटेक्स के सामने पड़ा एक फीट गहरा गड्ढा।