पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीख भी और पहचान को कायम करने की जिद भी

सीख भी और पहचान को कायम करने की जिद भी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। शहर में काली कल्याणधाम परिसर में स्काउट और गाइड की ओर से आयोजित रेंजर और रोवर (कॉलेज के स्काउट विद्यार्थी को रेंजर और रोवर कहा जाता है) के पांच दिवसीय शिविर में युवाओं को जीवन कौशल की नसीहतें मिल रही है, उन्हें समाज मे विशिष्ट पहचान बनाने के जरूरी सोच को भी विकसित किया जा रहा है।
गुरुवार को कॉलेज व्याख्याता कमलकांत कटारा ने करीब दो घंटे तक रेंजर और रोवर की क्लास लेकर उन्हें सुखद जीवन के साथ ही पढ़ाई में उच्च स्तर तक पहुंचाने में मदद करने का व्याख्यान दिया। कटारा ने कहा कि सबसे पहली आवश्यकता है लक्ष्य और लक्ष्य तब पूरा होता है, जब उसके साथ मेहनत अौर सोच होती है।
युवाओं- बच्चों के लिए सबसे बड़ी जरूरत उनकी सोच को लेकर होती है। इस मौके पर सीओ स्काउट दीपेश शर्मा, सीओ गाइड विजयलक्ष्मी वर्मा, हेमंत उपाध्याय सहित 9 कॉलेजों के स्काउट इंचार्ज मौजूद थे।