- Hindi News
- प्रबोधक संघ का सम्मेलन भंडारिया में होगा
प्रबोधक संघ का सम्मेलन भंडारिया में होगा
बांसवाड़ा। दोदिवसीय शिक्षक संघ सम्मेलन को लेकर शिक्षा विभाग ने 26 और 27 सितंबर की तिथि तय कर दी है। शिक्षक संघ प्रबोधक के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि सम्मेलन का आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल भंडारिया में किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए रविवार को संगठन की कार्यकारिणी की बैठक बागीदौरा में सुबह 11 बजे रखी गई है।