पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीनियर तीरंदाजी टीम का चयन

सीनियर तीरंदाजी टीम का चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नईदिल्ली में हाेने वाली नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए राजस्थान टीम का गुरुवार को चयन कर लिया गया। यहां लक्ष्मण मैदान में ट्रायल हुई, जिसके आधार पर टीम चुनी गई। कंपाउंड वर्ग पुरुष (50 मीटर) में जयपुर के रवि शर्मा, तेजराज सिंह, सर्वेश पारीक तथा महिला वर्ग में जयपुर की स्वाति दुधवाल, नीरा सिहोरिया, नीलम, प्रगति चौधरी को शामिल किया गया है। रिकर्व पुरुष वर्ग (70 मी.) में विश्राम रावत वकीलराज (बांसवाड़ा), मनोज कुमार निशांत (जयपुर)का तथा महिला वर्ग में जयपुर की सीमा सिहोरिया, संतरा, निकिता कंवर का चयन किया गया है।