पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लट्ठों से मारपीट कर पहुंचाया अस्पताल

लट्ठों से मारपीट कर पहुंचाया अस्पताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| शहरसे करीब 5 किमी दूर कूपड़ा गांव में रविवार को एक युवक को 4-5 लोगों ने लट्ठों से हमला कर घायल कर दिया। घायल का महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कूपड़ा निवासी शंकर आमलीपाड़ा में अपने खेत में बैल चला रहा था।

शाम करीब 2 बजे कूपड़ा के राजू, लक्ष्मण, शवजी, उदाजी, गौतम, भारता हाथों में लट्ठ लेकर आए और शंकर से कहने लगे कि आमलीपाड़ा का खेत उनका है। इस पर शंकर ने कहा कि यह खेत मेरा है। इतना कहते ही सभी ने शंकर के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे शंकर का पैर भी टूट गया और शरीर पर चोटें आई। उदाने कहा-पहले भी कर चुके मर्डर : मारपीटके दौरान उदा ने कहा कि खेत खाली कर दे। मैंने पहले भी मर्डर किया है और जेल जा चुका हुआ। इस दौरान कूपड़ा निवासी गिरजा और दादू पास खड़ी रहकर मारपीट के लिए सभी को उकसा रही थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शंकर के साथ मारपीट के दौरान जब शंकर ने शोर मचाया तो पास से गुजर रहे उदाजी रेबारी ने वहां पहुंचकर शंकर की मदद करनी चाही। जिस पर उदा, शवजी, गौतम ने उनसे भी मारपीट शुरू कर दी और बुरी तरह से जख्मी किया। जिन्हें भी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।

सहयोगी को भी नहीं छोड़ा