- Hindi News
- लोहारिया और गढ़ी में मारपीट के मामले दर्ज
लोहारिया और गढ़ी में मारपीट के मामले दर्ज
बांसवाड़ा|जिले केलोहारिया और गढ़ी थाने में रविवार को रास्ते जाते रोककर मारपीट के दो मामले दर्ज किए गए। लोहारिया थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पालोदा निवासी प्रकाश व्यास ने रमेश सोनी के खिलाफ रास्ते जाते रोककर गाली-गलौच करने के साथ ही मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर गढ़ी थाने में छगनलाल कलाल ने पोपट भोई के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।