शिक्षक संगठनों का अधिवेशन 26-27 को
बांसवाड़ा| शिक्षकसंगठनों का जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन आगामी 26-27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। शिक्षक संघ राष्ट्रीय का अधिवेशन तलवाड़ा माध्यमिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष गमीरचंद पाटीदार के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। जिसमें खुशपाल शाह, गोपेश उपाध्याय आदि के मार्गदर्शन में अंतिम रूप दिया। मंत्री दिनेश मईडा ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर प्रभारी बनाए गए है। दूसरी ओर शिक्षक संघ प्राथमिक और माध्यमिक प्रतापगढ़ का अधिवेशन नीलकंठ महादेव मंदिर अरनोद में आयोजित होगा। अध्यक्ष कन्हैयालाल निनामा ने बताया कि शिक्षक समस्याओं को लेकर विचार किया जाएगा।