- Hindi News
- खेड़ाखास गांव में नवरात्र स्थापना की बैठक
खेड़ाखास गांव में नवरात्र स्थापना की बैठक
बांसवाड़ा|खेड़ावड़ली पाडाग्राम पंचायत के खेड़ाखास गांव में धारजी भगत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर नवरात्र स्थापना को लेकर विचार विमर्श किया गया। हनुमान मंदिर में आयोजित इस बैठक में मंदिर परिसर में ही स्थापना करना, गरबा नृत्य के लिए सफाई और चौक का प्रबंध करना, सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के निर्णय किए गए है। इस मौके पर मडिया भगत, सोमजी, सेवजी, कमल, श्याम सुंदर, लक्ष्मण, गौतम, खेमचंद्र मौजूद थे।