पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामयिक क्रिया में उमड़े श्रद्धालु

सामयिक क्रिया में उमड़े श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गनोड़ा| मोटागांवमे गुरुदेव मृदुर|सागरजी की निश्रा में सूर्यनंद ज्ञान मन्दिर में सामूहिक रूप से पुिणया श्रावक की सामयिक का आयोजन हुआ। भगवान महावीर ने पुणिया श्रावक की 32 दोषों से रहित शुद्ध सामयिक क्रिया को देखकर प्रशंसा की तथा श्रेणिक महाराजा को प्रतिबोधित किया। रजनीश उकावत ने बताया कि पुणिया श्रावक बनने का सौभाग्य भूपेन्द्र कोठारी श्रेणिक महाराजा बनने का सौभाग्य चौथमल कोठारी को बोली के चढ़ावे द्वारा मिला। इस दौरान लक्की ड्राॅ में पांच विजेताओं का चयन हुआ जिन्हें प्रभावना स्वरूप 5 चांदी के सिक्के भेंट किए। ड्रॅा में चंदा बैन जगावत, किंचित कोठारी, मंजुला बैन गांधी, सुंदरलाल कोठारी, ममता कोठारी विजेता रहे।

गनोड़ा. मोटागांव में सामयिक क्रिया के दौरान शोभायात्रा में शामिल आचार्य और श्रावक।