- Hindi News
- दंपती का गला पकड़ा, तलवार दिखाई और लूट गए बदमाश
दंपती का गला पकड़ा, तलवार दिखाई और लूट गए बदमाश
बागीदौराके एक प्रतिष्ठित व्यापारी को बदमाशों ने रविवार रात 8.30 बजे तलवार दिखाकर लूट लिया। वे रात को अपनी प|ी को बाइक पर बैठाकर छींच गांव में दोहिते से मिलने जा रहे थे।
बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। इसकी रात को कलिंजरा पुलिस थाने में प्राथमिक रिपोर्ट कायम कराई गई है। पुलिस हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है। इस घटना से बागीदौरा के व्यापारियों में रात से ही रोष फैल गया। मिली जानकारी के अनुसार बागीदौरा निवासी राजेंद्र सोनी पुत्र धुलजी सोनी अपनी प|ी पुष्पा सोनी के साथ रविवार रात को बागीदौरा से छींच की ओर जा रहे थे। इसी बीच 2 किमी दूर बांसला पुल के निकट 7 से 8 लड़के 3 बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने अपनी बाइक सोनी दंपती की गाड़ी के आगे राेक दी। बाइक पर से उतरकर सभी ने दोनों का गला पकड़ा और उनके गले पर तलवार रख दी। इससे दंपती सहम गए। शेष| पेज 10
बदमाशोंने उनसे दो सोने चेन, दो कानों के झुमके और 18 हजार रुपए के साथ मोबाइल भी हथिया लिए।
जिसके बाद सभी बदमाश मौके पर से फरार हो गए। घटना के बाद कलिंजरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 45 वर्षीय राजेंद्र सोनी बागीदौरा में टायर का शोरूम चलाते हैं।