- Hindi News
- माहेश्वरी बंधुओं को लोन देगा बिरला मैमोरियल
माहेश्वरी बंधुओं को लोन देगा बिरला मैमोरियल
माहेश्वरीसमाज महासभा और माहेश्वरी युवा संगठन प्रादेशिक कार्यकारिणी की बैठक रतलाम रोड स्थित श्रीसाईं बाबा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। जिसमें माहेश्वरी समाज के व्यापारियों की उन्नति के उद्देश्य से आदित्य बिरला मैमोरियल द्वारा व्यापार करने वाले माहेश्वरी समाजबंधुओं को कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया। साथ ही विधवा महिलाओं की सहायता करने, रोग उपचार में सहयोग, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एजुकेशन लोन देने के निर्णय लिए गए। साथ ही कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समाज की प्रगति के लिए शिविर लगाए जाने पर एकमत होकर निर्णय लिया।
समारोह में मंचासीन अतिथि प्रादेशिक अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, मंत्री इंदरलाल छापरवाल, जिलाध्यक्ष भगवानदास मालपानी, विशिष्ट अतिथि आरएसडब्ल्यूएम एलएनजे ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट नरेश बहेड़िया ने संबोधन दिए। उन्होंने प्रतिस्पर्धा के युग में आगे लाने के लिए समाज के लोगों को सम्मिलित प्रयास करने पर खासा जाेर दिया। कार्यक्रम में जिलामंत्री पूर्व अधिशासी अधिकारी सुरेश माहेश्वरी, युवा सेवा संस्थान के अध्यक्ष शेखर काबरा ने अतिथियों का अभिनंदन किया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश की पूजा-अर्चना से की गई। समारोह में समाज के नवीन काबरा, प्रहलाद माहेश्वरी, बालूराम काबरा, विकास माहेश्वरी, मनोज मूंदड़ा, अजय अजमेरा, रामप्रसाद मूंदड़ा, श्यामजी हेगा, आशीष, प्रदीप खटौड़ ने समाज की एकता को लेकर विचार व्यक्त किए।
माहेश्वरी समाज महासभा और युवा सेवा संस्थान की आेर से रविवार को आयोजित प्रांतीय सभा में मौजूद समाज के आला पदाधिकारी और कार्यक्रम में भागीदारी निभाते समाजबंधु। फोटो: भास्कर