- Hindi News
- शिक्षक संघ सियाराम का अधिवेशन गनोड़ा में
शिक्षक संघ सियाराम का अधिवेशन गनोड़ा में
बांसवाड़ा। राजस्थानशिक्षक संघ सियाराम का शैक्षिक अधिवेशन गनोड़ा में मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ललित आर पाटीदार ने बताया कि अधिवेशन को लेकर रविवार को अधिवेशनस्थल लालबहादुर शास्त्री कॉलेज परिसर में बैठक आयोजित की गई। इसमें अधिवेशन के मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। मंत्री कुबेर पाटीदार ने बताया कि सभी पंचायत समिति क्षेत्रों से शिक्षकों को भाग लेने के लिए ब्लॉक स्तर पर पर्यवेक्षक और प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। बैठक में महिपाल भूता, श्रीपाल जैन, डायालाल यादव, पवन बुनकर, अशोक शर्मा, नारायणलाल, मुकेश जैन और अशोक निनामा ने विचार व्यक्त किए।