- Hindi News
- डॉ.सैयदना साहेब के साहबजादे का दीदार पाने की लगी होड़
डॉ.सैयदना साहेब के साहबजादे का दीदार पाने की लगी होड़
दाउदीबोहरा समाज के दिवंगत धर्मगुरु डॉ. सैयदना साहेब के साहबजादे जनाब मालिकभाई साहेब रविवार को गलियाकोट से बांसवाड़ा पहुंचे। साहबजादे मालिकभाई साहेब का दीदार पाने को समाज के लोगों में खासी होड़ मच गई।
उन्होंने बांसवाड़ा यात्रा के दौरान अब्दुल्ला पीर दरगाह में जियारत की। साथ ही एमएसबी स्कूल के स्टेडियम और मुस्लिम कॉलोनी में बन रही नई मस्जिद का अवलोकन किया। उनके आगमन पर आमील साहब जनाब शेख मोहम्मद पेटीवाला और जुमात कमेटी के पदाधिकारियों ने साहबजादे का खैरमद्धम किया।
जुलूस निकाला
आबादीक्षेत्र में बैंडबाजों के साथ शाही जुलूस निकाला गया। जिसमें समाजजनों ने उत्साह से भाग लिया। जुलूस के सैफी मस्जिद पहुंचने पर खुशी की मजलिस आयोजित की गई। जिसमें दाउदी बोहरा समाज के धर्मगुरु आली कदर मौला के आगामी दो माह में बांसवाड़ा आने के लिए दुआएं की गईं। साहबजादे मलिक भाई साहेब रात में गलियाकोट के लिए प्रस्थान कर गए।
बांसवाड़ा पहुंचे साहबजादे मालिकभाई साहेब का दीदार पाने पहुंचे समाजबंधु।