- Hindi News
- मेले के लिए 25 जगह सीसी कैमरे लगाने शुरू
मेले के लिए 25 जगह सीसी कैमरे लगाने शुरू
दशहरामेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए नगर परिषद की आेर से क्लॉज सर्किट कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को जवाहर पुल, कलेक्टर परिसर चौराहे, मोहन कॉलोनी चौराहे और बस स्टैंड पर कैमरे लगाए गए हैं। नगर परिषद के आयुक्त दिलीप गुप्ता ने बताया कि मेले के लिए कुल 25 स्थानों पर कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया था। इसी योजना के तहत कैमरे लगाना शुरू कर दिया गया है। एक-दो दिन में मेलास्थल और आसपास सभी स्थानों पर कैमरे लगा दिए जाएंगे। कैमरे लगने के बाद भीड़ के साथ ही प्रशासन को भी राहत मिलेगी।
यह होगा फायदा : कैमरेलगने के बाद मेलास्थल पर सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम होंगे। यदि मेलास्थल पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो उसकी कई प्रकार की तस्वीरें इन कैमरों में कैद हो जाएंगी। यदि वारदात को अंजाम देने के बाद यदि कोई भागता है तो उसकी तस्वीरें भी कैमरे में कैद हो जाएंगी।
पुलिस ने जहां बताया, वहां लगे कैमरे : नगरपरिषद की ओर से कैमरे के आदेश जारी करने के बाद पुलिस को कहां-कहां कैमरों की जरूरत है। इस लिहाज से कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे लगाने वाले अमित दीक्षित ने बताया कि डीएसपी गजेंद्रसिंह जोधा ने जिन स्थानों पर कैमरे लगाने के आदेश दिए, उन सभी स्थानों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। सभी कैमरों के लिए चार स्थानों पर कैमरों के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। एक महात्मा गांधी अस्पताल में, दूसरा बस स्टैंड पर, तीसरा कोतवाली में और चौथा कंट्रोल रूम मेलास्थल पर बनाया गया है।
दशहरे मेले को लेकर शहरभर में शुक्रवार को सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम चलता रहा।