पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज रफ्तार से रहा टेंपो पलटा, 7 जख्मी

तेज रफ्तार से रहा टेंपो पलटा, 7 जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| दानपुर के पास तेज रफ्तार से रहा टेंपो पलटी खा गया। जिससे अंदर मौजूद सवारियों को गंभीर चोटें आई है। टेंपो में संगीत भी तेज बज रहा था।

विकट मोड़ में टेंपो चालक द्वारा संतुलन खो देने से वह 3 पलटी खा गया। इससे कई सवारियों को गंभीर चोटें लगी है। जिनमें कुछ को छोटी सरवन के अस्पताल तो कुछ को महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया। जहां से तीन जनों को उदयपुर के लिए रैफर कर दिया।
घायल 12 वर्षीय गोपाल रावत ने पूरा घटनाक्रम बताया। जिसके स्वयं के सिर, पांव पर चोटें आई है। गोपाल का ट्रोमा वार्ड में इलाज चल रहा है। मोहनकॉलोनी-दानपुर में वाहन भिड़े : मोहनकॉलोनी में एक स्कूटी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार मोहन कॉलोनी के शांतिलाल जैन जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल में ले जाया गया। जहां गंभीर चोट लगने से रैफर कर दिया है।
दूसरी ओर, दानपुर थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। जिसमें दोनों घायल हो गए। बोरखेड़ी निवासी मानजी अपनी बहन के घर से रहा था। सामने से रहे केशव जैन की बाइक से मानजी की टक्कर हो गई। उन्हें भी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।सवाड़ा. दानपुर के पास टेंपों पलटने के बाद ट्रोमा वार्ड में भर्ती घायल।