पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सट्टेबाजी पर एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

सट्टेबाजी पर एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| उत्सवीमाहौल में पुलिस प्रशासन पर जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास कायम रहे। दूसरी ओर असामाजिक तत्वों द्वारा किए जाने वाले अनैतिक कार्यों पर कार्रवाई की भी जिम्मेदारी है। एसपी अनिल टांक ने शुक्रवार को सभी अधिकारियों को बैठक में इसका अहसास कराया। एसपी टांक ने पुलिस अधिकारियों को जुएं की पर्ची काटते और सट्टेबाजी में लिप्त लोगों पर शीघ्र कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने-शराब पीने पर भी अकुंश लगाने की पहल करते हुए कार्रवाई करने के आदेश दिए। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से जिलेभर के थानों में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ मामले सामने आए थे। इनमें से अधिकांश मामले स्कूल परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों के हैं।