- Hindi News
- नगर परिषद के ठेकेदार को कॉलोनीवासियों ने पीटा
नगर परिषद के ठेकेदार को कॉलोनीवासियों ने पीटा
शहरके कालिका माता मंदिर क्षेत्र में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर शनिवार रात नगर परिषद के ठेकेदार राजेश गांधी से कॉलोनीवासियों ने मारपीट कर दी। इससे पूर्व क्षेत्रवासियों से आपसी विवाद हो गया था। इस इलाके में इन दिनों नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके चलते गरबों का आयोजन देर रात तक चलता है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि रात को दूसरे ठेकेदार से निर्माण कार्य चलाया जा रहा था। इस दौरान ठेकेदार राजेश मौके पर आया और कहने लगा जिससे शिकायत करनी है, कर दो, काम नहीं करुंगा। ऐसे में लोगों ने ठेकेदार से नाराजगी जताते हुए मारपीट की। जिस पर ठेकेदार ने कोतवाली में कॉलोनी के कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। पूर्व में भी ठेकेदार राजेश गांधी के खिलाफ अनियमितता की शिकायतें चुकी है। रविवार देरशाम क्षेत्र के लोग कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने सीआई चंद्रशेखर पालीवाल से मामले में कार्रवाई नहीं करने की मांग की। सीआई ने कहा कि जो भी मामला है, जांच कर कार्रवाई होगी। अगर दोनों पक्षों में समझौता हो तो बात अलग है।
ऐसेकाम करेंगे तो नाराजगी स्वभाविक
कोतवालीसे लोग सीधे विधायक धनसिंह रावत के हाउसिंग बोर्ड में निवास स्थान पहुंचे। जहां लोगों ने विधायक को सारे घटनाक्रम से अवगत कराया। विधायक ने ठेकेदार से बात कर शिकायत वापस लेने का आश्वासन दिया और कहा कि समझौता करा देंगे। इस दौरान कहा कि ठेकेदार ऐसे काम करेंगे तो लोगों में नाराजगी होना स्वाभाविक बात है।