सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं लोधा स्कूल में
बांसवाड़ा। माध्यमिकशिक्षा विभाग की जिलास्तरीय साहित्यिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं सोमवार से 1 अक्टूबर तक रामावि लोधा में कराई जाएगी। संस्थाप्रधान संगीता पंचाल ने बताया कि 29 को प्रतियोगिता सुबह 9.30 बजे से शुरू होंगी। इस दौरान सुगम संगीत, सामूहिक गान, लोकनृत्य, वेशभूषा, एकाभिनय की स्पर्धाएं होगी। एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं भी कराई जाएगी।