पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलग अलग मामलों में केस दर्ज

अलग-अलग मामलों में केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। कोतवालीमें श्याम कॉलोनी के लोकेंद्र जैन ने खांदू कॉलोनी निवासी सनत घुघरावत के खिलाफ उसके घर आकर गाली गलौच करने और विरोध करने पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरी ओर, महिला थाने में खांदू कॉलोनी निवासी प्रिया जैन ने श्याम कॉलोनी निवासी पति पुष्पेंद्र जैन के खिलाफ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देकर घर से निकाल देने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, दानपुर थाने रोजियानाडा निवासी भैरु मईडा ने बालिया मईड़ा पर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों केस में जांच शुरू कर दी है।