स्वच्छता के लिए भाजपा की पदयात्रा आज
स्वच्छता के लिए भाजपा की पदयात्रा आज
बांसवाड़ा। स्वच्छ भारत के अभियान के तहत भाजपा की ओर से सोमवार को शहर में विधायक धनसिंह रावत के नेतृत्व में रैली निकाली जाएगी। भाजपा मीडिया प्रभारी राजीव ओझा ने बताया कि विधायक पदयात्रा कर स्वच्छता का संदेश देंगे। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के नारे के तहत स्वच्छ बांसवाड़ा स्वास्थ्य बांसवाड़ा की भावना जागृत करने के लिए पदयात्रा सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय से प्रारंभ होगी। शहर के प्रमुख मार्गों एवं स्थानों पर जागरुकता का संदेश देगी। रविवार को पार्टी कार्यालय में रावत की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें इसे अंतिम रूप दिया गया। रावत ने कहा कि अगर यह मंत्र कारगर साबित होता है तो अस्पतालों पर पड़ने वाला बोझ भी कम होगा। उन्होंने कहा कि अशिक्षित और पिछड़े क्षेत्रों के लिए मोदी का यह मंत्र एक वरदान साबित होगा। बैठक में योगेश जोशी, दीपक जोशी, विजयलक्ष्मी श्रीमाल, शारदा पटेल, मंजूबाला पुरोहित, गायत्री शर्मा, देवीलाल यादव, नीरज मेहता, मयंक जैन, धरवेश देवारा, कमलेश शर्मा, पार्षद सुरेश पंड्या, हरीश राणा, अरविंद पंचाल मौजूद थे। संचालन महामंत्री सुखलाल कलाल ने किया।