पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संसार का मिलना भगवान की कृपा नहीं : रासेश्वरीदेवी

संसार का मिलना भगवान की कृपा नहीं : रासेश्वरीदेवी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| कृपालुजीमहाराज की प्रचारिका रासेश्वरीदेवीजी ने कहा कि संसार का मिलना भगवान की कृपा नहीं है। संसार का अभाव भगवान की कृपा है क्योंकि जब कोई यह अनुभव करेगा कि जिनके लिए मैंने पूरे जीवन परिश्रम किया, वे कोई भी मेरे नहीं हैं तभी वह संसार से विमुख होकर भगवान की ओर चलेगा।

वे बीस दिवसीय धारावाहिक आध्यात्मिक प्रवचन शृंखला के तहत रविवार शाम को कुशलबाग मैदान में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि मन ही बंधन और मोक्ष का कारण है। मन एक है वह या तो भगवान में लगेगा या संसार में लगेगा। हमारा मन संसार में अनादिकाल से आसक्त है। हमारी बुद्धि में यह दृढ़ निश्चय है कि हम जो आनंद चाहते हैं, वह हमें संसार में एक दिन अवश्य मिलेगा। उन्होंने इस बात पर भी आश्चर्य प्रकट किया कि जिस संसार के सैकड़ों अनुभव हमें हैं और जहां आज तक हमें सुख नहीं मिला, वहीं पर हमारा आनंद ढूंढने का प्रयास जारी है।