पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांचवीं से आगे पढ़ नहीं पाया तो बन गया चोर

पांचवीं से आगे पढ़ नहीं पाया तो बन गया चोर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| पांचवींतक पढ़ाई की, लेकिन आगे पढ़ने में मन नहीं लगा। आखिर घर वालों का पढ़ाई के लिए दबाव, अंत में घर छोड़ने का फैसला किया और आखिर में चोर बन गया। यह कहानी पुलिस द्वारा मानव तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन स्माइल के दौरान कस्टम से पकड़े गए 17 वर्षीय करण यादव की है। जिसने पुलिस के सामने 5 से 6 जगहों पर चोरी करना कबूल किया है।

मूलतः गलियाकोट डूंगरपुर के कासीवाड़ा मोहल्ले का रहने वाले करण यादव पुत्र मोहन यादव आगे की पढ़ाई नहीं कर पाया और घर से फरार हो गया। बाद में बांसवाड़ा में आकर रहने लगा। हालांकि यहां पर भी जहां रात होती, वहीं सवेरा वाली स्थिति में ही जहां भी जगह मिल जाती, वहीं पर रात गुजारने का तरीका अपनाया। इसी दौरान रुपए की कमी, खान-पान का शौक और रुपए की जरूरत को देखते हुए चोरी करना सीख लिया। कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े करण से पुलिस को पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

पार्षदकी दुकान में की थी चोरी, सीसीटीवी फुटेज में चेहरा

पिछलेमहीने गांधी मूर्ति पर पार्षद राजेश माली की दुकान पर हुई चोरी इसी ने की थी। जहां की सीसीटीवी फुटेज में भी इसका चेहरा आया था। शनिवार रात्रि को कस्टम पर चाय की गुमटी पर करण पकड़ा गया था। पुलिस को जब करण की हरकतें संदिग्ध लगी, तो सारा मामला सामने गया। कोतवाल गोपीचंद मीणा ने बताया कि पूर्व में भी चोरी के आरोप में यह संप्रेषणगृह में रह चुका है। साथ ही राजेश माली के दुकान में चोरी, नागरवाड़ा में चोरी, सिंधी कॉलोनी में चोरी, कॉमर्शियल कॉलोनी में चोरी करना कबूल किया है। अभी पुलिस पूछताछ कर रही है।