जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 18 से
बांसवाड़ा|जिला स्तरीयप्रतियोगिता 18 फरवरी से खेल स्टेडियम बांसवाड़ा में होगी। इसमें बालक बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल, हॉकी, वालीबॉल तथा फुटबॉल प्रतियोगिता केवल बालक वर्ग में होगी। इस प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता प्रतापगढ़ में : जिलास्तरीय प्रतियोगिता के बाद फरवरी के अंतिम सप्ताह में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता राजकीय आवासीय जनजाति विद्यालय प्रतापगढ़ में होगी।
प्रतापगढ़की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता कल से : प्रतापगढ़के धरियावद, प्रतापगढ़, अरनोद पीपलखूंट ब्लॉक में जनजाति खेलकूद प्रतियोगिताएं 10 फरवरी से होगी। इसके तहत राउमावि धरियावद, राजकीय आवासीय जजा विद्यालय प्रतापगढ़, अरनोद ब्लॉक में राउमावि सालमगढ़ तथा पीपलखूंट की प्रतियोगिता राउमावि घंटाली में होगी। इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता 19 फरवरी से सुखाड़िया स्टेडियम प्रतापगढ़ में होगी।